BJP को सत्ताग्रही पार्टी बताकर विज के निशाने पर आए राहुल, गृह मंत्री ने पूर्व अध्यक्ष को दिया करारा जवाब

2/28/2023 12:48:40 PM

अंबाला(अमन) : राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा को सत्ताग्रही पार्टी बताया तो अनिल विज ने बीजेपी की ओर से मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस नेता को निशाने पर लिया। विज ने राहुल के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ताग्रही पार्टी तो कांग्रेस है, जिसने आजादी के बाद देश में 50 से 60 साल राज किया है।

 

 

राहुल ने ट्वीट किया तो विज ने भी संभाला मोर्चा

दरअसल राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि, कांग्रेस का सत्याग्रह, भाजपा के ‘सत्ताग्रह’ से जीतेगा। वो सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे, हम सत्य के सहारे लड़ेंगे, और जीतेंगे।‘ राहुल गांधी के इस ट्वीट के जवाब में गृह मंत्री विज ने कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को समाप्त करने की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस परिवार ने सत्ता से लालच में पार्टी को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि गांधी की बात का सम्मान न करते हुए कांग्रेस परिवार ने देश पर कई दशकों पर राज किया है। इसलिए राहुल गांधी को समझना चाहिए कि सत्ताग्रही पार्टी बीजेपी नहीं, बल्कि कांग्रेस है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

 

Content Writer

Gourav Chouhan