राहुल गांधी विदेशों में भारत निंदा अभियान पर निकले: विज

8/25/2018 1:29:09 PM

अम्बाला(जतिन): हरियाणा की चुनावी रणभूमि में इनैलो और बसपा ने मिलकर ताल ठोकने का ऐलान किया है। सियासी मजबूरी और जरूरत से शुरू हुआ ये गठबंधन अब निजी रिश्तों की डोर में बंधकर और मजबूत होने की कवायद में है। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा इनैलो नेता अभय चौटाला की कलाई पर राखी बांधने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन पर इनके विरोधियों ने चुटकी लेनी भी शुरू की है। 

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी चुटकी ली और मायावती और अभय चौटाला को भाई-बहन के रिश्ते में बंधने की बधाई देते हुए गठबंधन की तुलना टायफाइड बुखार से कर दी है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर विदेश की धरती पर बैठकर भारत विरोधी अभियान चलाने का आरोप लगाया है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जर्मनी में दिए भाषण की हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आलोचना करते हुए इसे भारत और भारतीयों की भावनाओं का विरोधी भाषण करार दिया है। विज ने राहुल गांधी पर विदेश की धरती पर जाकर भारत विरोधी हेट इंडिया कैम्पेन चलाने की बात भी कही। 
 

Rakhi Yadav