राहुल गांधी देश की बदनामी करने में पीछे नहीं है: विज

4/18/2022 4:02:45 PM

अंबाला(अमन): कोरोना महामारी के दौरान 40 लाख भारतीयों कि मौत हुई राहुल गांधी द्वारा दिए ब्यान पर हरियाणा गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर भड़कते हुए कहा कि राहुल गांधी देश की बदनामी करने में पीछे नहीं है । प्रधानमंत्री मोदी ने  कुशलता के साथ कोविड-19 महामारी पर निगाह रखी है, सभी का समय से इलाज करवाया है और सभी को वैक्सीनेशन करवाई। परन्तु 70 सालों में से 50 सालों तक कांग्रेस का ही राज रहा है कांग्रेस ने कोई आक्सीजन प्लांट क्यों नहीं लगवाए, अस्पताल क्यों नहीं बनवाए। मोदी जी ने तो फिर भी कोशिश कर पूरे देश में महामारी से निपटने के उपाय किए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि अपने समय में आक्सीजन के प्लांट लगवा देती तो इस अचानक आई महामारी से निपटने में कोई ज्यादा परेशानी ना होती। उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा में सभी अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगवाए है। आज हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैं। ऐसा दूसरे प्रदेशों में भी जरूर हुआ होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह कुशलता से किया है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी एकदम आई, किसी को भी पता नहीं था कि ऐसे आक्सीजन की इतनी ज्यादा जरूरत पड़ जाएगी। इससे पहले कभी आक्सीजन की इतनी भारी मात्रा में जरूरत नहीं पड़ी। फिर भी मोदी जी ने किया। कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए अनिल विज ने कहाकि कांग्रेस ने इतने सालों में क्या किया।

Content Writer

Isha