राहुल गांधी को तो खिलौने ही चाहिए : अनिल विज

8/31/2020 9:57:58 AM

चंडीगढ़ (पांडेय) : गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मन की बात में खिलौनों की बात करने पर राहुल गांधी के दिए बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि राहुल गांधी के सामने अगर कोई बात करेगा तो खिलौनों की ही बात करेगा उसको तो खिलौने ही चाहिए। विज ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश को इतना आगे लेकर जा रहे हैं, देश को आत्मनिर्भर भारत बना रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जो काम हिंदुस्तान में आजाद होने के बाद 1947 में सोचना चाहिए था, वह आज नरेंद्र मोदी सोच रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों जिन्होंने ने 50 साल से ज्यादा देश पर राज किया, उन्होंने कभी नहीं सोचा कि हम आत्मनिर्भर हिंदुस्तान बनाएं।

Manisha rana