राहुल गांधी से मिले कांग्रेस के दलित नेता, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कमान सौंपने की मांग

5/1/2018 2:55:02 PM

चंडीगढ़(कमल कुमार कंसल): हरियाणा कांग्रेस के कई दलित नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और हरियाणा कांग्रेस संगठन के मुद्दों पर बातचीत की। दलित नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा, दलित पंचायतों, SC ST एक्ट के बाद प्रदेश में बदले माहौल समेत कई मुद्दों पर फीडबैक भी दिया। 

नेताओं ने राहुल गांधी से हरियाणा में कांग्रेस की कमान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपने की मांग की है। साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर पर भंग पड़ी कांग्रेस इकाइयों की जल्दी घोषणा करने की मांग की। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल ,उदयभान ,जयवीर बाल्मीकि ,शकुंतला खटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना मौजूद रहें।

Rakhi Yadav