कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बोले- कांग्रेस पार्टी तपस्या का संगठन और भाजपा पूजा का

1/8/2023 2:25:02 PM

कुरुक्षेत्र : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज कुरुक्षेत्र धर्मनगरी पहुंच गई है। अब कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी की प्रेस कान्फ्रेंस शुरू हो गई है। इस दौरान राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी तपस्या का संगठन है और भाजपा पूजा का संगठन है।

Rahul Gandhi की प्रेस कान्फ्रेंस के Updates: 

सवाल: पानीपत में मंच से कहा गया था कि यहां से दिल्ली की सरकार तय होगी। करनाल में कहा गया कि यह यात्रा वोटों के लिए नहीं है। क्या यह यात्रा जन आंदोलन है या राजनीतिक यात्रा। 30 जनवरी के बाद यात्रा का टेक अवे क्या होगा?

राहुल गांधी ने जवाब में कहा कि यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे डर और धर्म-जाति के नाम पर बांटने की नीति के खिलाफ है। यह यात्रा एक तपस्या है। इससे राजनीतिक फायदा या नुकसान के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। यात्रा के तीन लक्ष्य हैं। भारत जोड़ो, डर के खिलाफ खड़े हो। वहीं उन्होंने कहा कि दूसरा मुद्दा हिंदुस्तान में आर्थिक असमानता हो रही है। जिसमें सारा धन, मीडिया और दूसरे इंस्टीट्यूशंस लोगों के हाथ में हैं। उससे भयंकर बेरोजगारी हो रही है।

सवाल: अगली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से CM का चेहरा कौन होंगे?
राहुल गांधी का जबाव : मैंने कई बार कहा कि हमारा लक्ष्य यात्रा का है। इसे डाइवर्ट करने की कोशिश की जा रही है। 

सवाल : यात्रा शुरू होने और अब के राहुल गांधी के अनुभव और व्यक्तित्व में कितना अंतर आया है?
राहुल गांधी का जबाव : यह तो आप लोग ही डिसाइड करोगे।
 

सवाल : क्या आप तवस्वी हैं?
राहुल गांधी का जवाब : यह देश तपस्वियों का है। देश का हर किसान मुझसे ज्यादा चला है। मजदूर ज्यादा चलता है। यह देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का है, RSS-मोदी जबरन पूजा कराना चाहते हैं।

सवाल: युवाओं को रोजगार के लिए क्या रोडमैप है?
राहुल गांधी का जवाब : यात्रा में युवा इंजीनियर, डॉक्टर, लॉयर, एडमिनिस्ट्रेशन जैसे फील्ड में जाना चाहते हैं। इनमें ज्यादा से ज्यादा 10% को जॉब मिलती हैं। बाकी को नहीं मिलती। हमारा देश अपने बच्चों से झूठ बोल रहा है। देश अपने भविष्य बच्चों के सपने तोड़ रहा है। छोटे और मध्यम उद्योगों को जान बूझकर बर्बाद किया गया है।

सवाल : अगली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से सीएम का चेहरा कौन होंगे?
राहुल गांधी का जबाव: मैंने कई बार कहा कि हमारा लक्ष्य यात्रा का है। इसे डाइवर्ट करने की कोशिश की जा रही है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

Content Writer

Manisha rana