राहुल गांधी की दिल्ली में होने वाली रैली का नाम होगा देश बचाव: जयतीर्थ दहिया

4/20/2018 4:42:01 PM

सोनीपत(पवन राठी): कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया और जयवीर वाल्मीकि ने आज सोनीपत के एक रेस्ट हाउस में प्रैसवार्ता की। इस मौके पर जयर्तीर्थ ने कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में कागेंस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रैली करेंगे। इस रैली का नाम देश बचाव रखा गया है। यह रैली ऐतिहासिक होगी।

उन्होंने कहा कि इस रैली में हरियाणा से करीब 50 हजार लोग पहुंचगे। काग्रेंस के सभी कार्यकर्ता इस रैली के लिए एक होकर मेहनत कर रहे है। इनेलो और बसपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन जात-पात के आधार पर है और महज राजनीति के लिए किया गया है। 

Rakhi Yadav