लंदन में हरियाणवी अंदाज में हुआ राहुल गांधी का स्वागत

8/25/2018 11:29:16 AM

जींद(ब्यूरो): लंदन के 2 दिन दौरे पर शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत में हरियाणवी और उसमें भी जींद के घाघरी-चुंदड़ी का जलवा रंग बिखरेता नजर आया।

2 दिवसीय दौरे के दौरान लंदन पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का यहां रह रहे हरियाणवी लोगों ने हरियाणवी परिधान घाघरी-चुंदड़ी पहनकर स्वागत किया। अध्यक्ष राहुल गांधी के 2 दिवसीय दौरे का आयोजन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कर रही है। 

उनके माथे पर स्वागत की रंगोली जींद जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डा. वीना देशवाल ने लगाई।

स्वागत समारोह के दौरान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रधान कमलप्रीत धालीवाल, महासचिव सज्जन सिंह, प्रवक्ता नक्षत्र कलसी, महिला विंग की चेयरपर्सन सामी सांघा, महिला विंग की महासचिव गुरमिंद्र के अलावा पर्यवेक्षक वीरेंद्र वशिष्ठ, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के हरियाणा चैप्टर के अध्यक्ष विवेक, उपाध्यक्ष रोहित अहलावत, महासचिव भूपेंद्र चौधरी आदि खास तौर पर मौजूद थे।

Rakhi Yadav