उत्तराखंड में अनिल विज पर राहुल गांधी का निशाना

1/16/2017 4:26:48 PM

ऋषिकेश/अंबाला: खादी ग्रामोद्योग से महात्मा गांधी की फोटो हटाकर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने के मामले पर आज पहली बार राहुल गांधी खुल कर बोले। उत्तराखंड के ऋषिकेश में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर भी निशाना साधा। अनिल विज का नाम लिए बिना राहुल गांधी ने खादी के लिए नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी से बेहतर ब्रांड बताने वाले विज के बयान को भी मंच से उठाया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि जिस महात्मा गांधी ने देश को आजाद करवाने और तिरंगे के लिए सीने पर तीन गोलियां खाईं उन्हें ये लोग हटाने पर तुले हैं। 

राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान पंजाब में आतंकवाद के दौरान हुई मौतों का भी जिकर किया। राहुल ने कहा कि आतंवाद के दौरान तिरंगे के लिए 15 हजार से ज्यादा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी। राहुल ने कहा कि भाजपा के एक भी कार्यकर्ता ने आजादी की लड़ाई से लेकर आतंकवाद तक देश के लिए क्या किया।