Haryana: कल "सद्भाव यात्रा" में शामिल होंगे राहुल गांधी, राव नरेंद्र ने सभी साथियों को किया आमंत्रित

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 01:37 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही 'सद्भाव यात्रा' अपने अंतिम पड़ाव में है। कल यानी 8 मई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुग्राम पहुंचेंगे। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी कल गुरुग्राम जिले में आयोजित "सद्भाव यात्रा" का नेतृत्व करने हेतु पधार रहे हैं। यह यात्रा कल सायं 4:00 बजे सब्जी मंडी, हरी नगर, खांडसा रोड, गुरुग्राम से प्रारंभ होकर एस.डी. स्कूल, खांडसा रोड, गुरुग्राम में संपन्न होगी। यात्रा के उपरांत राहुल गांधी जी विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

PunjabKesari

आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक साथियों सहित समय पर पहुंचकर इस सद्भाव यात्रा में सहभागी बनें तथा यात्रा के साथ चलकर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। वहीं प्रदेश में जिन क्षेत्रों में स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं, वहां के पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में रहकर पार्टी के चुनाव प्रचार को प्राथमिकता दें, क्योंकि कल यानि 8 मई को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static