प्रत्याशियों के प्रचार के लिए हरियाणा में ताबड़-तोड़ रैली करेंगे राहुल-प्रियंका

5/3/2019 2:07:33 PM

नई दिल्ली: हरियाणा लोकसभा चुनावों में अभी दस दिन बाकी हैं, जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने अपने बड़े स्टार प्रचारकों को हरियाणा की धरती पर उतारने की योजना बनाई है। हरियाणा के लोकसभा सीटों पर पार्टी की ओर से उतारे गए प्रत्याशियों के प्रचार के लिए यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे।

राहुल गांधी चार मई, छ: मई और नौ मई को हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए रैलियां करेंगे। इसी प्रकार हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी दो जगह पर रोड शो करने आएंगी। सूत्रों ने बताया कि रोहतक से मौजूदा सांसद व उम्मीदवार दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के प्रचार प्रसार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रोहतक शहर में 7 मई को रोडशो करेंगी।

Shivam