सरसों के तेल फैक्ट्री में पड़ी रेड, मालिक ने बीजेपी कार्यकर्ता पर लगाया बदनाम करने का आरोप

5/2/2018 6:19:57 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना में सोशल मीडिया के जरिए मिली मिलावट की सूचना पर पुलिस ने एंड सेफ्टी अधिकारी व मेडिकल विभाग की टीम के साथ मिलकर गोहाना की पुरानी अनाज मंडी के पास सरसों का तेल बनाने वाली फैक्ट्री राजकुमार एंड राजेश कुमार कंपनी में छापेमारी की। यहां पर तेल के सेम्पल लिए गए, विभाग की इस कार्रवाई से आप पास के दुकानदारों में भी अफरा तफरी का माहौल बना रहा। वहीं इस मामले में फैक्ट्री के मालिक ने एक बीजेपी कार्यकर्ता पर आरोप लगाया कि  ये सब पैसों के लिए बेवजह तंग व नाम बदनाम किया जा रहा है।



गोहाना सिटी थाना के एसएचओ कुलदीप देसवाल ने बताया की उन्हें सोशल मीडिया ट्वीटर पर पुरानी अनाज मंडी के रहने वाले राजेश गोयल सूचना मिली कि उनके घर के पास रराजकुमार एंड राजेश कुमार के नाम से सरसों का तेल बनाने वाली फैक्ट्री में रात के समय मिलावट का काम होता है और सारी रात फैक्ट्री चलती है। एसएचओ ने बताया कि इस सूचना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई, अधिकारियों ने उनके नेतृत्व में एक टीम गठित कर आज वहां रेड की और सरसो के तेल के सेम्पल लिए गए है।



वही फैक्ट्री के मालिक राजू ने बताया कि राजनीतिक दबाव के चलते उनकी फैक्ट्री में तेल के सेम्पल भरे गए हैं। हमारा नाम बदनाम करने की नियत से हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है। जब कि वो सन् 1985 से यहां काम करते आ रहे हैं। राजू ने शिकायत देने वाले राजेश पर आरोप लगाया कि वो बीजेपी पार्टी में आर एसएस का कार्यकत्र्ता बताता है और रिश्वत मांगता है, जिसके लिए उसने ऐसा किया है।

Shivam