प्राइवेट हॉस्पिटल में छापेमारी, आरोपी लिंग जांच करते 40 हजार की नकदी सहित काबू

2/6/2022 8:52:03 AM

कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में छापामारी की और लिंग जांच करते हुए काबू किया और 40 हजार की नकद राशि बरामद की। कुरुक्षेत्र तथा करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की सहायता से संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। टीम ने अल्ट्रासाऊंड मशीन को सील कर दिया है। बाद में महिला डॉक्टर फरार हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करनाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में लिंग जांच के नाम पर अवैध धंधा चल रहा है। इस शिकायत के आधार पर करनाल स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन ने कुरक्षेत्र सिविल सर्जन से संपर्क किया जिस पर दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने पुलिस की सहायता से रोड स्थित एक नर्सिंग होम में छापामारी की और लिंग जांच करते हुए पकड़ा और 40 हजार नकदी भी बरामद की। टीम ने नर्सिंग होम की अल्ट्रासाऊंड मशीन को सील कर दिया है। इस छापामारी के दौरान आसपास के नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप सा मच गया। महिला डॉक्टर छापामारी टीम को चकमा देकर फरार हो गई।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana