रेवाड़ी के होटल में छापेमारी: पांच युवतियों को देह व्यापार से कराया गया मुक्त, दो आरोपी काबू

3/7/2023 6:06:53 PM

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): शहर की पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान 5 लड़कियों को जबरन देह व्यापार से आजाद कराया। साथ ही उन्हें वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। वहीं होटल मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। लड़कियों की शिकायत के आधार आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।   

 

 

लड़कियों को झांसा देकर जबरन लाया गया होटल

 

बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक लड़की पुलिस को बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ घूमने के लिए हिसार गई थी। इस दौरान हिसार में उन्हें मुकेश नाम का व्यक्ति मिला। उसने कहा कि वह दोनों को दिल्ली छोड़ देगा। आरोपी मुकेश उन्हें दिल्ली की बजाए रेवाड़ी स्थित जेपी पैलेस होटल में ले गया, जहां होटल मालिक नवीन से मुलाकात कराई। रात होने के कारण दोनों लड़कियां होटल में ही रुक गई।

 

होटल संचालक ने देह व्यापार करने के लिए किया मजबूर

 

होटल संचालक ने लड़कियों को देह व्यापार करने पर मजबूर कर दिया। साथ ही उन्हें पैसा भी दिया। इस दौरान इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। लड़कियों ने इस पूरे वारदात के बारे में अपने एक दोस्त को फोन पर बताया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल पर छापेमारी कर लड़कियों को आजाद करा दिया। साथ ही होटल मालिक नवीन और वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।      

 

     (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma