रेलवे कर्मचारी ने निगली सल्फास की गोलियां,मरने से पहले पुलिस को सुनाई आपबीती

4/15/2017 3:38:30 PM

हिसार:दिल्ली में रेलवे के कंट्रोल रूम में सीनियर ट्रेन क्लर्क एक नौजवान ने सुसाइड कर लिया और नोट भी छोड़ा। राजन नामक युवक भिवानी के सैक्टर-13 का रहने वाला है, जिसने जहर पी लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राजन ने मरने से पहले पुलिस को आपबीती सुनाई। उसने ब्लैकमेलिंग से तंग होकर जहर पीया है। उसने चार जानकारों को 26.50 लाख रुपए ब्याज पर उधार दे रखे थे। इन लोगों ने रकम हड़पने के लिए मनाली के एक होटल में एक युवती के साथ उसकी अश्लील क्लिप बना ली। क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। 

साजिश के तहत बनाई थी अश्लील वीडियो 
पुलिस का कहना है कि राजन ने मनोज को 22.50 लाख रुपए 2 प्रतिशत ब्याज पर दे रखे थे। मनोज और बिट्टू ने पैसे लिये थे। 2 लाख रुपए कोकी और सवा लाख रुपए संदीप ने ले रखे हैं। बाकी ब्याज मिलाकर सारा हिसाब साढे़ छब्बीस लाख रुपए का बैठता है। रुपए देने के लिए 2 महीने से चक्कर कटवा रहे थे। चारों उसे साजिश के तहत मनाली ले गए और उसकी किसी लड़की के साथ अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। क्लिप बनाने के बाद ब्लैकमेल करते हुए पैसे मांग रहे थे। वीरवार शाम घर से कार में सोरखी आया। उसने जिंदगी से तंग होकर भिवानी की अनाज मंडी से सल्फास खरीदी। उसने सोरखी से एक कॉपी, पानी की बोतल और गिलास खरीदे। उसने महम से चलकर सोरखी के पास सल्फास पी ली।

मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट 
राजन ने मरने से पहले पुलिस को बयान देकर कहा कि उसने उस कॉपी में सब कुछ लिख दिया है। मैने मम्मी का फोन आने पर उन्हें बता दिया था। वीडियो मेरी और एक लड़की की है। लड़की को मैं नहीं जानता। वह मनाली की थी। होटल का कार्ड भिवानी में मेरी दराज में रखा है। मैंने दुखी होकर यह कदम उठा लिया है। मैं चाहता हूं, इन्हें छोड़ें न। मेरे सारे पैसे 26.50 लाख ब्याज समेत मिलने चाहिए। 

मृतक के भाई अमन ने बताया कि मेरा बड़ा भाई राजन अविवाहित था। हमारे पिता वीरेंद्र शर्मा दिल्ली में रेलवे कर्मचारी थे। उनकी 2 साल पहले मौत हो गई थी। पिता की जगह राजन डेढ़ साल पहले रेलवे में दिल्ली में लगा था। राजन ने वीरवार शाम को मां उर्मिला के पास फोन कर जहर पीने की बात कही थी। हमने मौके पर पहुंचकर राजन को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। राजन ने दोपहर को दम तोड़ दिया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।