लोग रहें सावधान! हरियाणा में आज इन जिलों में तूफान के साथ बरसेंगे मेघ, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 08:42 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज सूबे के चार जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र शामिल है। इसके अलावा 30 जून तक हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

30 जून तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज से 30 जून तक हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। 

बीते कल गुरुवार को अंबाला में 40.0 डिग्री, हिसार में 40.8 डिग्री, करनाल में 38.7 डिग्री, नारनौल में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static