Rain Alert : हरियाणा में अगले 3 घंटे भारी, IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का अलर्ट...रहें सतर्क

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 08:53 PM (IST)

हिसार : हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा अल्पावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान धूलभरी हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।

PunjabKesari

 

मौसम विभाग की ओर से वीरवार रात 8:15 बजे जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 3 घंटों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। इन क्षेत्रों में धूलभरी हवाओं के साथ गरज-चमक होने और कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम में इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और बारिश के चलते लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static