हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का Alert: 3 दिन खराब रहेगा मौसम, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

4/3/2024 10:34:54 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज रात से बदलाव के आसार जताए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से ऐसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 अप्रैल तक बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश के भी आसार बने हुए हैं। हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं।

6 से होने लगेगा गर्मी का एहसास

मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने वाला है। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच 24 घंटे के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ओलों के साथ हुई बारिश से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। 2 और 3 मार्च को हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। पिछले सप्ताह हुई बारिश से फिर नुकसान हुआ है।


(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana