हरियाणा के इन 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

8/21/2023 9:07:46 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। राज्य के अधिकांश जिलों में 22 अगस्त तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर हरियाणा के सभी 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर वॉर्निंग दी गई है। इनमें यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। 



इन जिलों में बारिश होने के आसार

उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल शामिल हैं। वहीं दक्षिण और दक्षिण पूर्व में गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, पानीपत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

जानें कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाब का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव होने के आसार हैं। पश्चिम से पूर्व की ओर हवा चलने से मौसम में यह बदलाव आया है। यही कारण है कि राज्य में कल भी कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana