हरियाणा में इन 17 जिलों के लोग रहे सावधान! तेज हवाओं के साथ होगी बारिश व ओलावृष्टि...बीती रात भी बरसे मेघ
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 08:39 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में रात से मौसम बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से जीटी रोड बैल्ट के जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र के गांव कैमला में रात को ओले गिरे। वहीं सोनीपत, पलवल में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में तेज हवाओं का साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।
मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 से लेकर 75% तक बारिश हो सकती है। कल से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे जबकि कई जगह बारिश की भी संभावना जताई गई है।
जानें कब होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण राज्य में मौसम में बदलाव होने से आज कई जगह हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसी के प्रभाव से 2 व 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 4 फरवरी से मौसम खुश्क व शीत हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश में बीते दिन अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जिससे दिन का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। राज्य का सबसे गर्म स्थान चरखी दादरी रहा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा में बारिश से मौसम हुआ ठंडा, 5 डिग्री तक गिरा तापमान; कल से फिर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना