चरखी दादरी में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, 26 साल पहले इतनी बरसात होने से आई थी बाढ़

9/4/2021 1:52:48 PM

चरखी दादरी (नरेंद्र): चरखी दादरी में पिछले सप्ताह से लगातार बरसात हो रही है। जिससे यहां पिछले 26 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा है। जिले में 130 एमएम बरसात हो चुकी है और अभी भी बरसात रूक-रूक कर जारी है। इससे पहले 1995 में इतनी तेज बारिश हुई थी। जिससे जिले में बाढ़ आ गई थी।  



जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि जल निकासी को लेकर पूरा प्रशासन युद्ध तर पर लगा हुआ है और जल्द ही जल निकासी कर ली जाएगी। जल निकासी को लेकर चयनित प्वाइंटों पर बड़ी मोटर लगाई गई हैं। भिवानी व पानीपत से सीवर ब्लॉकेज खोलने के लिए शकर मशीनें मंगवाई गई है। जल्द ही जल निकासी का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।  



बता दें कि शहर में जलभराव के कारण तकरीबन बाजार बंद है। स्कूल, कॉलेज वह अन्य जगहों पर पानी जमा है। यहां तक की उपायुक्त के निवास वह अन्य अधिकारियों के निवास स्थान पर पानी में भरा हुआ है। 15 दिन पहले बदहाल सीवरेज व्यवस्था को लेकर दादरी की जनता ने जन आंदोलन भी किया था। अगर प्रशासन की ओर से उस समय ध्यान दिया जाता तो आज यह नौबत नहीं आती।



दादरी शहर में हर जगह जलजमाव के कारण बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। क्योंकि शहर में तकरीबन हर जगह पर डेढ़ से दो फीट तक पानी खड़ा हुआ है। ऐसी हालत में बीमारी फैलने का अंदेशा है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar