हरियाणा के इस जिले में जमकर बरसे मेघ, अगले 3 दिन तेज हवाओं, झमाझम बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 05:03 PM (IST)
फरीदाबाद ( अनिल राठी) : मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच फरीदाबाद में बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। लगातार बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने बारिश के बाद चैन की सांस ली। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई थी।
फरीदाबाद में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक क्षेत्र में बारिश, आकाशीय बिजली और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।