आंधी के साथ आई बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

5/23/2022 11:40:41 AM

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी शहर में आज सुबह बड़ी तेज बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है। तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। 

दरअसल, शनिवार की शाम भी रेवाड़ी जिले में हल्की बूंदाबांदी के साथ काफी देर तक धूल भरी आंधी चली। जिससे तापमान में तो गिरावट हुई, लेकिन अगले दिन रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहने से फिर गर्मी बढ़ गई। सोमवार सुबह करीब 5 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और फिर तेज आंधी शुरू हो गई। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana