हरियाणा के 4 जिलों में बारिश, मॉनसून की एक चौथाई 107.7 एमएम बरसात पूरी, 8 % ज्यादा

7/13/2020 3:11:08 PM

चंडीगढ़ : प्रदेश में मॉनसून छाया हुआ है। बता दें कि रविवार को हरियाणा के 4 जिलों में 30 से 54 एमएम तक बारिश हुई। रविवार अल सुबह करीब 3.30 बजे आई आंधी से पेड़ टूट गए। इससे सड़के जाम हो गई। बिजली के पोल टूटने से कुरुक्षेत्र, करनाल जींद, यमुनानगर समेत कई जिलों में सप्लाई बाधित हुई। 24 घंटे में राज्य में 11.5 एमएम बरासात हुई, जो सामान्य से 69% अधिक रही।

बता दें कि जुलाई के 12 दिनों में 59.9 एमएम बरसात हो चुकी है। रोजाना औसतन पांच मिलीमीटर बरसात हो रही है। यह औसतन से 15 फीसदी अधिक है। इसी कारण प्रदेश में अब तक करीब 7 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है। जबकि मॉनसून सीजन में यानी एक जून से 12 जुलाई तक 107.7 मिली मीटर बरसात हो चुकी है। मॉनसून की एक चौथाई 107.7 एमएम बरसात पूरी हो चुकी है, यह 8 फीसदी ज्यादा है। 


 

Edited By

Manisha rana