अंबाला में बारिश का कहर,  महिला सहित 1 की मौत, 8 घायल

9/25/2018 2:21:26 PM

अंबाला(अमन कपूर): प्रदेश में 3 दिन से जारी बारिश ने आम जन जीवन कोअस्त व्यस्त करके रख दिया है। वहीं बारिश का कहर अंबाला में इस कदर टूटा कि एक महिला व एक व्यक्ति को मौत की अागोश में सुला दिया। पहल मामला अंबाला नारायणगढ रोड़ के पास का हैं, जहां चलती कार पर अचानक पेड़ अा गिरा, जिसके बाद संतुलन बिगड़ने पर गाड़ी एक गड्डे में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

वहीं दूसरी तरफ सुबह तेज बारिश के चलते सो रहे परिवार पर कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। जब्कि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

घायलों का इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि हादसे में घायल सभी मरीजों की हालात खतरे से बाहर है। हालाकि एक बुजुर्ग की हालत नाजुक है जिसके सिर में फ्रैक्चर हुअा है। 

Deepak Paul