राजा नाहर सिंह होगा बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम, जाट समाज में खुशी की लहर (VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 06:44 PM (IST)

बल्लभगढ़(अनिल राठी): हरियाणा सरकार ने बल्लभगढ़ मैट्रो स्टेशन का नाम अमर शहीद राजा नाहर सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की है. इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एलान किया। इस सम्बन्ध में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पत्र लिख इस बात की मांग की थी औऱ दिल्ली मेट्रो के प्रमुख मंगू सिंह से मुलाक़ात करके उनसे भी सहयोग मांगा था। जिसके चलते ये फैसले लिए गए हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने एमआईई मेट्रो स्टेशन का नाम पंडित श्री राम शर्मा, सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन का नाम ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन और एमसीबी कालोनी स्टेशन का नाम सूरदास मेट्रो स्टेशन रखने पर सीएम का अाभार जताया। 
PunjabKesari
वहीं बल्लभगढ़ स्टेशन का नाम राजा नाहर सिंह के नाम पर रखने के लिए जाट समुदाय के लोगों ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया और हार्दिक घन्यवाद किया। बता दें कि जाट समुदाय लोग बल्लभगढ़ स्टेशन का नाम राजा नाहर सिंह के नाम पर रखने के लिए पिछले कई महीनों से लडाई लड रहे थे, जिन्हें मंत्री विपुल गोयल ने विधानसभा सत्र के दौरान सफलता दिलवा दी।

विपुल गोयल की माने तो संत सूरदास की जन्मस्थली को देखते हुए गुडईयर चौक मैट्रो स्टेशन का नाम संत सूरदास रखने का फैसला लिया हैं, तो वहीं राजा नाहर सिंह की रियासत बल्लभगढ के मैट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर सिंह रखने का फैंसला लिया है। मंत्री ने कहा कि संत सूरदास और राजा नाहर सिंह जैसे महापुरुषों के नाम पर मेट्रो स्टेशन का नाम रख हमने उन्हें उनका सच्चा सम्मान दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static