करनाल के मंदीप सिंह चौहान को रजत कमल से नवाजा, राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार

10/2/2022 9:21:23 AM

करनाल: 68वें नैशनल फिल्म अवॉर्ड वितरण समारोह में आज करनाल निवासी मंदीप सिंह चौहान को उनके द्वारा निर्मित डॉक्यूमैंट्री फिल्म के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रजत कमल पुरस्कार से सम्मानित किया। फिल्म निर्माता मंदीप सिंह चौहान को यह सम्मान उनकी लघु फिल्म ‘जस्टिस डिलेड बट डिलीवर्ड’ के लिए दिया गया। नॉन फीचर फिल्म श्रेणी में यह फिल्म राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चयनित की गई थी। मंदीप सिंह चौहान के साथ फिल्म के निर्देशक मुम्बई निवासी कामाख्या नारायण सिंह को भी राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मनदीप सिंह चौहान को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की डॉक्यूमैंट्री फिल्में समाज को दिशा देने का काम करती हैं। चौहान मूलत: जिले के गोंदर गांव से संबंध रखते हैं। उनके बड़े भाई डा. वीरेंद्र सिंह चौहान हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष और निदेशक हैं। मनदीप सिंह चौहान बॉलीवुड में ङ्क्षहदी सहित कई चॢचत डॉक्युमैंट्री फिल्म्स के सहायक निर्माता के रूप में कार्य करने के कई क्षेत्रीय व राष्ट्रीय समाचार चैनलों के साथ जुड़े रहे हैं। 

Content Writer

Isha