राजदीप फोगाट ने संभाला हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन का कार्यभार, डिप्टी CM भी रहे मौजूद

10/22/2020 12:12:58 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने हाल ही में विभिन्न बोर्डों और निगमों में 14 नए चेयरमैन और एक वाइस चेयरमैन की नियुक्ति की। आज उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजदीप फोगाट ने हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन पद पर कार्यभार संभाला। इस दौराव वरिष्ठ विधायक ईश्वर सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

गौर रहे कि  नव-नियुक्त 14 चेयरमैन में पूर्व विधायक सुभाष बराला का भी नाम है। उन्हें हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा होडल के विधायक जगदीश नैय्यर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम, बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम का चेयरमैन बनाया गया है। शाहबाद के विधायक रामकरण को शुगरफैड, नरवाना के विधायक राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

वहीं कैथल जिला के कैलाश भगत को हैफेड, करनाल जिला की निर्मल बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, यमुनानगर जिला के राम निवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड, रेवाड़ी जिला के अरविंद यादव को हरको बैंक, भिवानी जिला के मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग तथा सोनीपत जिला के पवन खरखोदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया है। कुरूक्षेत्र जिला के धूमन सिंह किरमच को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

Isha