राजीव हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गर्लफ्रेंड ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा..

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 07:40 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में अपराध शाखा-1 व अपराध शाखा-2 की टीम ने थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र में हुई राजीव की हत्या के मामले में  बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर-अंदर 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
   
इस मामले में खुलासा करते हुए डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि रविवार को स्थानीय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सदर यमुनानगर के क्षेत्र तीर्थ नगर टपरी मे शमशान घाट के नजदीक एक अज्ञात युवक का शव पडा हुआ है। जिसको देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है। जो थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने मौका पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तो अज्ञात युवक की शिनाख्त ना हो सकी। जो युवक के बाएं बाजू पर राजीव व छाती पर बांई तरफ स्नेहा गुदा हुआ था। जिसके गले पर निशान हैं।

इस सम्बंध में एक मुकदमा थाना सदर यमुनानगर दर्ज रजिस्टर किया गया। जो उसी रोज पता चला कि अज्ञात युवक जिसकी थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र में शव की बरामदगी हुई है उसकी गुमशुदगी के सम्बंध में एक अन्य मुकदमा हुड्डा थाना में दर्ज  किया गया है। जो युवक का नाम राजीव पुत्र राजेन्द्र मैनी वासी शंकरपुरी कलोनी, छोटी लाईन जगाधरी पता चला जो कि 27 फरवरी से घर से लापता है। जिस पर अपराध शाखा-1 व 2 की टीम लगाई गई।

 दोनों यूनिटों द्वारा साक्ष्यों के आधार पर राजीव के परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि राजीव की एक महिला मित्र है जोकि तीर्थ नगर बाडी माजरा की रहने वाली है। जोकि उस महिला मित्र की दोस्ती राजीव से पहले अमित नाम के लड़के के साथ थी। उस महिला के पड़ोस का ही रहने वाला है। अमित व राजीव की उस महिला को लेकर कई बार बोलचाल भी हुई थी जिस कारण अमित राजीव से रंजिश रखता था।

 इस आधार पर अपराध शाखा-1 व 2  की टीम ने राजीव की महिला मित्र व अमित को राऊंडअप करके उनसे पूछताछ की। जिस पर दोनों ने बताया कि उन दोनों ने एक साथ योजना तैयार करके राजीव की हत्या की है। अमित ने राजीव को नशीले पदार्थ का सेवन करवाया और उसके नशे में होने की हालत मे अपनी योजना के अनुसार गले मे रस्सी डालकर राजीव की गला घोंटकर हत्या कर दी और चिपकने का पदार्थ राजीव के मुंह पर डालकर पास पडी एक चुन्नी को राजीव के मुह मे ठूंस दिया।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाईकिल, मोबाईल फोन वा अन्य तकनीकि साक्ष्य एकत्रित करने के लिये पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static