''INDIA'' में राजकुमार की एंट्री, राहुल-खरगे की मौजूदगी में कई दलों के साथ हुए शामिल

3/22/2024 8:11:52 PM

दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व वाले 'INDIA' में एक और दल शामिल हो गया है। दिल्ली में आज खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में राजकुमार सैनी ने अपने साथियों के इंडिया गठबंधन को बिन शर्त लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन दिया। 

बता दें कि राजकुमार सैनी के अगुवाई वाले भारतीय महागठबंधन का भी इंडिया गठबंधन को समर्थन मिल गया है। भारतीय महागठबंधन में कई छोटे-छोटे राजनीतिक दल हैं। इसके अध्यक्ष राजकुमार सैनी हैं।भारतीय महागठबंधन में यूपी समेत कई राज्यों के छोटे-छोटे जन जातीय दल शामिल हैं। 

गौरतलब है कि राजकुमार सैनी पूर्व में कुरुक्षेत्र सांसद रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से 2014 का लोकसभा चुनाव कुरुक्षेत्र से लड़ा और कांग्रेस पार्टी से दो बार लगातार सांसद रह चुके उद्योगपति  नवीन जिंदल को भारी मतों से हराया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।

Content Editor

Saurabh Pal