राजकुमार सैनी के बिगड़े बोल, महाभारत और रामायण को बताया काल्पनिक

3/13/2023 4:16:53 PM

इंद्री (मेनपाल कश्यप) : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के मुखिया राजकुमार सैनी ने आज इंद्री में आपने जन जागरण अभियान के तहत इंद्री हलके के लगभग 1 दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर लोगों को संबोधित किया। जहां उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। वहीं उन्होंने महाभारत और रामायण को भी काल्पनिक बता दिया। यहाँ तक कि उन्होंने देवी देवताओं के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया।  बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को सिर्फ जात-पात के मुद्दों पर बांटा है। पिछड़े वर्ग के साथ हमेशा से भेदभाव हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ राम के नाम पर राजनैतिक रोटियां सेंक रही है। मुसलमानों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है।

सैनी ने कहा कि आज तक हरियाणा में जितने भी मुख्यमंत्री बने हैं सभी ने पिछड़े वर्ग व दलितों का शोषण किया है। बीजेपी सरकार सिर्फ राम के नाम पर रोटियां सेंकने का काम करती है। उन्होंने हाल ही में सरपंचों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के बारे में कहा कि यह सरकार दमनकारी नीतियों का अपना रही है। जो भी आंदोलन करता है, इससे पहले किसानों को पीटा गया, उसके बाद कर्मचारियों को पीटा गया और सरपंचों की पीठ पर नहीं बल्कि हर आदमी की पीठ पर सरकार ने लाठी मारने का काम किया है। आने वाले समय में इस सरकार को यहां से लोग चलता कर देंगे। बीजेपी हरियाणा में अंधविश्वास फैला कर लोगों को बेवकूफ बना रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Editor

Mohammad Kumail