रजनी हत्या मामला: अब तक नहीं मिला रजनी का शव, रिमांड पर आरोपी पति

2/6/2018 6:20:10 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): पंचकूला के वकील मनमोहन द्वारा अपनी दूसरी पत्नी और अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी पहली पत्नी रजनी की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 16 जनवरी को रजनी लापता हुई थी। आज तक उसका मृत शरीर कहा है इसके बारे में किसी को भी नही पता। पुलिस का कहना है कि आरोपी मोनिका और उसके जीजा संदीप ने रजनी की हत्या की बात को कबुला है।

वहीं, रजनी का शव कहा है यह रजनी के पति मनमोहन को पता है। पुलिस ने आरोपी पति को 9 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसके बाद भी आरोपी पति ने अपना मुंह नही खोला है। इस मामले में पकड़े गए तीनो आरोपियों मनमोहन मोनिका और संदीप को कोर्ट में पेश किया गया।वहीं,मनमोहन और मोनिका को दो दिन और पुलिस रिमांड पर रखेगी। ताकि रजनी के शव का पता लगा सकें।
 

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि इस मामले में क्या यह तीनों लोग है या कोई और भी है जिसने हत्या में इन लोगों का साथ दिया है। मृतका के परिजनों में रोष है कि अभी तक उनकी बेटी का शव पुलिस ढूंढ नही पाई है। अगर आने वाले दो दिनों में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी मनमोहन से रजनी का शव नही पता कर पाती तो पुलिस के लिए इस मामले की जांच आगे बढ़ाने में मुश्किल हो सकती है।