सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा विवादः राजपूत समाज के लोगों ने 22 गांवों भाजपा की एंट्री पर लगाया बैन

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 07:38 PM (IST)

कैथलः सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा विवाद गहराता चला जा रहा है। प्रतिमा पर जातिसूचक शब्द गुर्जर लिखे जाने से नाराज राजपूत समुदाय के लोगों का गुस्सा अब भाजपा पर फूट रहा है। शनिवार को सुबह चीका में राजपूत समाज ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। इसके अलावा कैथल के राजपूत बाहुल्य 22 गांवों में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं की एंट्री बैन करने का ऐलान किया है। वहीं इस प्रतिमा विवाद के बाद भाजपा पार्टी से 35 राजपूत समाज के पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं।

PunjabKesari

हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के प्रदेशाध्यक्ष सलिंद्र राणा ने बताया कि राजपूत सर्व समाज की सहमति के बाद कैथल में राजपूत समाज ने राजपूतों के गांवों में भाजपा नेताओं को न घुसने देने का फैसला लिया है।  यदि भाजपा का कोई नेता गांव में आएगा तो उसका विरोध किया जाएगा। गौरतलब है कैथल जिले 22 गांव राजपूत बाहुल्य हैं।  

वहीं इस मामले भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके संजीव राणा और कलायत के मंडल अध्यक्ष रहे महीपाल राणा ने बताया कि इस्तीफे को लेकर समाज के पार्टी पदाधिकारियों ने सीएम मनोहर से मुलाकात कर मामले अवगत कराया है। यदि सीएम या भाजपा प्रदेश अध्यभ मामले में हस्ताक्षेप करते हैं, तो इस्तीफा वापिस लिया जा सकता है।

जिले के ढांड चौक पर लगी सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के से गुर्जर शब्द जब तक नहीं हटाया जाता और कैथल भाजपा जिलाध्यक्ष नहीं बदला जाता तब तक वह भाजपा का बहिष्कार जारी रखेंगे, पार्टी की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।  मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का कहना है कि उनके पास किसी का इस्तीफा नहीं पहुंचा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महापुरुष सबके सांझे होते हैं, उन्हें क्षेत्र और जाति के नाम से नहीं देखना चाहिए।

इस्तीफा देने वाले राजपूत भाजपा पदाधिकारी

  1. महीपाल राणा कलायत मंडल अध्यक्ष
  2. राहुल राणा कलायत मंडल महामंत्री
  3. राजीव राजपूत मंडल अध्यक्ष भाजयुमो
  4. जयदीप राणा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष
  5. संजीव राणा भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष
  6. सतबीर राणा कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा
  7. अमित राणा किसान मोर्चा राजौंद मंडल अध्यक्ष
  8. भूपेंद्र राणा किसान मोर्चा राजौंद उपाध्यक्ष
  9. कुशल पाल राणा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष
  10. कुलदीप राणा जिला सचिव किसान मोर्चा
  11. भीम सिंह राणा किसान मोर्चा मंडल सचिव
  12. तेजपाल राणा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष
  13. डॉ. संदीप राणा जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन समिति
  14. सतपाल चौहान पूर्व जिला कोषाध्यक्ष
  15. प्रताप सिंह सीएम विंडो ऐमिनेंट पर्सन
  16. कुलविंद्र राणा सीएम विंडो ऐमिनेंट पर्सन
  17. अजय प्रताप जिला सचिव किसान मोर्चा
  18. प्रमोद राणा जिला आईटी सैल
  19. राजपाल तंवर जिला लाभार्थी प्रकोष्ठ
  20. रामकुमार राणा प्रधान मंत्री अन्न योजना प्रकोष्ठ
  21. अजय आर्य फरल मंडल सचिव पूंडरी
  22. जसमेर राणा जिला कार्यकारिणी
  23. कमल राणा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा

           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static