राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने किया मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत का समर्थन

9/4/2021 11:49:04 PM

डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होने वाली किसानों की महापंचायत के समर्थन राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा भी आ गए हैं। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर महापंचायत का समर्थन किया है। हुड्डा ने इस महापंचायत को किसान आंदोलन के लिए मजबूती प्रदान करने बताया है। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ' कल मुजफ्फरनगर होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की #KisanMahaPanchayat को मेरा पूर्ण समर्थन है। विश्वास है कि यह महापंचायत दस महीने से चल शांतिपूर्ण तरीक़े से चल रहे आंदोलन को मज़बूती प्रदान करेगी; अंततः किसान के न्यायसंगत अधिकारों के लिए चल रहा ये संघर्ष सफल होगा और किसान जीतेगा'।

मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत यहां के जीआईसी मैदान में आयोजित की जाएगी, जिसमें किसान नेता, संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी आदि मौजूद रहेंगे। मोर्चे के मंच पर राजनीतिक नेताओं की एंट्री बैन है। वहीं हरियाणा प्रदेश के 18 किसान नेता, पंजाब के 31 किसान नेता, यूपी, एमपी व उत्तराखंड के 12 किसान नेता मंच पर मौजूद होंगे। वहीं इस महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। 

Content Writer

Shivam