इनेलो को लगा बड़ा वाला झटका, रामकुमार कश्यप भी भाजपा में शामिल (VIDEO)

6/26/2019 6:33:50 PM

नई दिल्ली/ कुरूक्षेत्र (रणदीप): जहां बीते दिन इनेलो के दो विधायकों ने पार्टी छोड़कर इनेलो को झटका दिया था, वहीं आज एक और बड़ा वाला झटका इनेलो को लगा है। इनेलो के राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप भी अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपा की सदस्यता जेपी नड्डा की अध्यक्षता में ली है। रामकुमार द्वारा दिए गए इस झटके से पार्टी का दिल्ली की राजनीति से कनेक्शन कट गया है। बता दें कि रामकुमार कश्यप इनेलो के एक मात्र राज्य सभा सदस्य थे।



इससेे पहले गत दिवस इनेलो विधायक दल के नेता अभय सिंह चौटाला के विश्वासपात्रों में शामिल रहे नूंह के विधायक जाकिर हुसैन और जुलाना (जींद) के विधायक परमिंदर सिंह ढुल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया था।

Shivam