किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा- दीप सिद्धू की गिरफ्तारी सही, प्रधानमंत्री का भाषण गलत

2/10/2021 10:14:50 AM

पिहोवा : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव गुमथलागढू में मंगलवार को किसान महापंचायत हुई। इसमें हजारों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे। इस दौरान टिकैत ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए यह कानून रद्द करवाकर ही रहेंगे। लाल किले पर प्रदर्शनकारियों को उकसाने के आरोपी दीप सिद्धू की गिरफ्तार पर टिकैत ने कहा कि सिद्धू की गिरफ्तार सही है। लेकिन, प्रधानमंत्री का भाषण गलत था। टिकैत ग्रुप की तरफ से पिहोवा-कैथल मार्ग पर स्थित गांव गुमथलागढू की अनाज मंडी में मंगलवार को तीसरी किसान महापंचायत की गई। टिकैत दोपहर तीन बजे गुमथलागढू अनाज मंडी पहुंचे थे, यहां किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद टिकैत मंच पर पहुंचे और किसानों को संबोधित किया।

इससे पहले पहुंची पंजाबी सिंगर रुपिंदर हांडा ने मंच से हरियाणा गौरव सम्मान वापस करने का ऐलान किया। किसान लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व ढ्ढक्कस् रणबीर शर्मा भी किसानों को समर्थन देने महापंचायत में पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस की तरफ से 5 नाके लगाए गए थे। महापंचायत में हरियाणा ही नहीं, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी लोग आए। कुरुक्षेत्र आते हुए टिकैत रास्ते में पानीपत में रुके। लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के आरोपी दीप सिद्धू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पर टिकैत ने कहा कि यह सही कार्रवाई हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री का भाषण गलत है।

मोदी के आंदोलनजीवी वाले बयान पर आपत्ति
मोदी ने राज्यसभा में कहा,  मैं देख रहा हूं कि पिछले कुछ समय से इस देश में नई जमात पैदा हुई है। एक नई बिरादरी सामने आई है- आंदोलनजीवी। आप देखेंगे कि आंदोलन चाहे वकीलों का हो, स्टूडेंट्स का हो, मजदूरों का हो, हर आंदोलन में ये जमात नजर आएगी। ये आंदोलन के बिना जी नहीं सकते। हमें इन्हें पहचानना होगा।' इस बयान पर टिकैत ने आपत्ति जताई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana