रक्षाबंधन पर राम रहीम से मिलने पहुंचे परिजन, छलक आए बाबा के आंसू

8/27/2018 8:22:01 AM

रोहतक(दीपक भारद्वाज):  साध्वियों के साथ दुष्कर्म के मामले में जिले की सुनारियां जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम से मिलन के लिए रक्षाबंधन पर उसके परिजन पहुंचे। इस दौरान राम रहीम से मिलने के लिए उसकी बेटी चरनप्रीत, अमरप्रीत, हसनमीत पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान राम रहीम से डेरा सच्चा सौदा सिरसा की चेयर पर्सन शोभा गोरा भी पहुंची। चैकिंग के बाद सभी को राम रहीम से मिलने दिया गया। करीब साढे 4 बजे राम रहीम के परिजन वापस चले गए। 

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल में ग्रीटिंग कार्ड के बाद अब रक्षाबंधन पर लिफाफों में हजारों की संख्या में राखियां आई हैं। जेल प्रशासन के लिए इनको रखना मुसीबत बन गया है। इन ग्रीटिंग कार्डों व राखियों के पैकेटों का वजन करीब एक टन है और अब भी इनका आना जारी है। इनकी जांच भी बड़ी समस्या यह है कि राखियों में कोई इलैक्ट्रानिक डिवाइस या चिप भी हो सकता है, जिसका इस्तेमाल कर गुरमीत राम रहीम बाहर से संपर्क में रह सकता है।

Rakhi Yadav