रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 36 घंटे फ्री रहेगी बस सेवा

8/22/2018 9:54:53 AM

चंडीगढ़(पांडेय): खट्टर सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को खास तोहफा दिया है। सरकार ने इस बार महिलाओं के लिए 36 घंटे तक हरियाणा रोडवेज की बस सेवा को फ्री किया है। मसलन 25 अगस्त दोपहर 12 बजे से 26 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं व लड़कियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

पूर्व में सिर्फ रक्षाबंधन के दिन ही महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाती रही है। खास बात यह है कि इस बार महिलाओं के साथ 15 साल के बच्चे की यात्रा भी फ्री रखी गई है। यह घोषणा परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने की।
 

Rakhi Yadav