राम बिलास शर्मा ने लंदन में फहराया भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

7/7/2019 9:12:40 PM

लंदन/चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने रविवार को लंदन में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन . . .’ गाया गया तो प्रवासी हरियाणवियों का सीना राष्ट्र प्रेम से चौड़ा हो गया। शिक्षा मंत्री हरियाणा के लोगों द्वारा लंदन में गठित की गई हरियाणवी यू.के एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे।



इस कार्यक्रम में लंदन के हाऊस में मेंबर ऑफ पॉर्लियामैंट विरेंद्र शर्मा तथा सीमा मल्होत्रा भी विशिष्टï अतिथि के तौर पर उपस्थित थी। कार्यक्रम के आरंभ में हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, तत्पश्चात राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन . . .’ गाया। 

इस अवसर पर हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हरियाणा के लोगों ने लंदन में हमारी संस्कृति एवं शिक्षा को बरकरार रखा हुआ है। उन्होनें इस अवसर पर हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में हरियाणवी यू.के एसोसिएशन के अध्यक्ष  रवि शर्मा, उपाध्यक्ष  जसबीर दहिया समेत लंदन में रहने वाले अनेक हरियाणवी उपस्थित थे।

Shivam