राम रहीम मामला: सिरसा जिला प्रशासन ने हटाया कर्फ्यू

8/29/2017 9:50:20 PM

सिरसा: साध्वी बलात्कार मामले में 20 वर्ष के कारावास की सजा पाए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के सिरसा स्थित मुख्य केन्द्र हरियाणा के सिरसा से आज कर्फ्यू हटा लिया गया। शाह सतनाम सिंह चौक से नेजियाखेड़ा टी प्वाईट तक, कंगनपुर रोड़ व नेजियाखेड़ा टी प्वाईंट से बाजेकां रेलवे क्रोसिंग तक कर्फ्यू पूर्व की भांति जारी रहेगा। कर्फ्यू में आज सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ढील दी गई थी और इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। इसीलिए कर्फ्यू हटाने का फैसला किया गया।

स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थान कल से पूरी तरह खुल जाएंगे। सिरसा में लगभग पिछले एक सप्ताह से तनावपूर्ण हालात हैं और पिछले शुक्रवार को जब डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के मामले में पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया था तो यहां हुई ङ्क्षहसा में छह लोगों की मौत हुई थी और बड़े पैमाने पर सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था।