हरियाणा पुलिस के तीन जवान गिरफ्तार, राम रहीम को भगाने की साजिश का आरोप

9/14/2017 6:11:43 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): राम रहीम केस में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। SIT ने हरियाणा पुलिस के तीन कमांडो गिरफ्तार किए हैं। 25 अगस्त को पंचकूला में पेशी के दौरान राम रहीम को भगाने की साजिश की थी। इस साजिश में ये तीनों कमांडो शामिल थे। इन तीनों को डेरा प्रमुख को भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

आरोपियों में कांस्टेबल राजेश, हैड कांस्टेबल अमित और हैड कांस्टेबल राजेश शामिल है। तीनों आरोपियों पर देशद्रोह का मुकद्दमा चलेगा। तीनों आरोपियों को पास हथियार होने की भी आशंका है। तीनों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।