पंचकूला हिंसा में गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला, उन्हें डेरे में बनाया गया था नपुंसक

10/7/2017 11:49:22 AM

पंचकूला(उमंग श्योराण): राम रहीम के जेल में जाने के बाद सभी उसके कारनामों की लिस्ट खोल रहे हैं। आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं पंचकूला हिंसा मेें गिरफ्तार दो आरोपियों दान सिंह अौर रोकेश कुमार ने पूछताछ में माना है कि उन्हें डेरे में नपुसंक बनाया गया था। इस बात के सामने आने के बाद पुलिस ने सतर्क होकर मामले की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग से लिखकर जानकारी मांगी। स्वास्थ्य विभाग ने भी दोनों की जांच के लिए तीन सदस्यीय बोर्ड का गठन कर दिया है। इन दोनों की जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। 

साध्वी यौन शोषण केस में 20 साल की सजा काट रहे बाबा पर अपने ही 400 समर्थकों और अनुयायियों को नपुंसक बनाने का केस भी चल रहा है। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।