बड़ा खुलासा:साधुओं को अपने वश में करने का ये हथकंडा अपनाता था राम रहीम

9/6/2017 5:36:24 PM

टोहाना (सुशील सिंगला): राम रहीम द्वारा नपुंसक बनाए गए हंसराज का बाबा के कारनामे खोलने का सिलसिला जारी है। साधु हंसराज ने उस बूटी के बारे में बताया जिससे बाबा साधुओं का ब्रेन वाश कर उनको अपने काबू में करता था। इस बूटी को तैयार करने के लिए नियमित प्रवृत्ति वैध राम रहीम ने रखे थे और इसे खिलाने के बाद ही साधुओं को नपुंसक बनने की लिए तैयार किया जाता था। इतनी ही नहीं राम रहीम अपनी उंगली से खून निकालकर शरबत में मिलाकर अपने समर्थकों को पिलाता था, जिसके बाद वे अपने ध्यान से भटक जाते थे। इस तरह रामरहीम समर्थकों को अपने वश में करता था। 

हंसराज ने बताया कि नपुंसक बनाने के लिए स्पेशल डॉक्टरों की टीम बाबा ने तैयार की हुई थी जो ऑपरेशन कर साधुओं को नपुंसक बनाते थे,इनमे 13 साल के बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के भी होते थे। बाबा कहता था कि आप साधु हो गए इसलिए आपके परमात्मा से सीधे दर्शन होंगे। आपको कोई परेशानी नहीं होगी। हंसराज ने बताया कि बाबा ने 2004 में सिरसा में अस्पताल बनाया जहां बड़े लेवल पर आप्रेशन होते आ रहे है। उन्होंने बताया कि हमारी लिस्ट में 162 साधुओं के नाम हैं। विनोद कुमार को राम रहीम ने मानव बम के रूप में प्रयोग किया। जब उन पर कानून का शिकंजा था तो लोगों को मानव बम के रूप में प्रयोग करता था।