हिंसा में अब तक 36 लोगों की मौत: डीजीपी

8/26/2017 7:39:43 PM

पंचकूला: पुलिस हेडक्वार्टर में चंडीगढ़ में हरियाणा के डीजीपी बीएम संधू ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पंचकूला में 30, सिरसा में 6 लोगों की मौत हुई और 269 लोग घायल हुए। डीजीपी ने बताया कि अभी करीब 3000-4000 लोग सिरसा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में मौजूद हैं जो धीरे-धीरे निकल रहे हैं। कल रात से लेकर अब तक हिंसा की कोई खबर नहीं है।

वहीं सुबह डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख को 28 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनाई जाएगी।  डेरा प्रमुख के दोषी करार देने के बाद हुई हिंसा अौर आगजनी घटनाअों के बाद हुई 30 से ज्यादा लोगों की मौत अौर 250 लोगों के घायल होने के बाद इस प्रकार का फैसला लिया गया है। राम रहीम सी.बी.आई. कोर्ट नहीं जाएंगे, उनको वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सजा सनाई जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि न्यायाधीश जगदीप सिंह ने डेरा प्रमुख राम रहीम को रेप का दोषी करार किया है। यह मामला अनाम लिखित शिकायत के आधार पर 2002 में दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गुरमीत राम रहीम ने महिला अनुयायियों का यौन शोषण किया था।