राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, सुनारिया जेल पहुंची PGI के डॉक्टरों की टीम

9/9/2017 3:02:40 PM

रोहतक (दीपक भारदेवाज):सुनारिया जेल में बंद राम रहीम की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है, जिसके चलते पी.जी.आई. रोहतक से डॉक्टरों सहीत 5 लोगों की टीम रोहतक जेल पहुंची। जहां राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि अगर राम रहीम की तबीयत ज्यादा बिगड़ती है तो उसे रोहतक पी.जी.आई. लाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार रोहतक पी.जी.आई. में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अर्ध सैनिक बल और हरियाणा पुलिस के जवान भारी संख्या में तैनात कर दिए गए है।