पेशी के दौरान सहमा हुआ था राम रहीम, खट्टा सिंह ने बयां किए हालात

9/16/2017 12:52:02 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ दो हत्याओं के मामले में सुनवाई शुरू हो चुकी है। राम रहीम की सुनारिया जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी करवाई जा रही है। अब इस मामले में अहम गवाह खट्टा सिंह भी गवाही देने के लिए तैयार हो चुके हैं। खट्टा सिंह ने कोर्ट में अपील डाली है कि वह गवाही देना चाहते हैं। उन्होंने पेशी के दौरान राम रहीम के हालातों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरमीत राम रहीम सिर झुकाए हाथ जोड़कर सीबीआई कोर्ट में पेश हुआ। वह पहले से काफी कमजोर अौर बीमार लग रहे थे। 

खट्टा सिंह ने बताया कि जिस तरह राम रहीम पहले ऐशो आराम की जिंदगी व्यतीत करता था उसके बिल्कुल उल्ट आज उसके हालात बहुत खराब लग रहे थे। उल्लेखनीय है कि खट्टा सिंह को सीबीआई कोर्ट ने 22 सितंबर की तारीख दी है। इस दिन कोर्ट तय करेगा कि खट्टा सिंह की गवाही होगी या नहीं। खट्टा सिंह बाबा राम रहीम का ड्राइवर अौर डेरे का राजदार है। उसने पहले भी राम रहीम के खिलाफ कई खुलासे किए हैं।  खट्टा सिंह 2012 में गवाही से पलट गए थे।