राम रहीम के 19 समर्थकों पर से देशद्रोह की धारा हटी(VIDEO)

7/24/2018 10:39:07 AM

पंचकूला(धरणी):  25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुए दंगों के मामले में पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर नम्बर 337 में 19 लोगों पर से देशद्रोह की धारा हटा दी गई है। जिसे पंचकूला एडिशनल सेशन जज राजन वालिया ने हटा दिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर इससे विराम लगा है और राम रहीम के समर्थको को राहत मिली है।

इससे पहले भी मुकद्दमा नम्बर 343 में से भी पंचकूला डेरा इंचार्ज चमकौर सिंह, सुरिंदर धीमान,पवन इंसा पर से देशद्रोह की धारा हटाई जा चुकी है। लगातार चौथा ऐसा मामला है जिसमे देशद्रोह की धारा हटाई गई है। मामले की अगली सुनवाई 9 अगस्त को होगी।
 
 

Rakhi Yadav