राम रहीम के बाहर आने पर मचा बवाल, कांग्रेस बोली- उपचुनाव में फायदा लेने के लिए दी गई पैरोल

11/7/2020 4:29:14 PM

रोहतक(दीपक):  साध्वी योन शोषण मामले में सज़ा काट रहे राम रहीम की पैरोल को लेकर खलबली मची हुई है।कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने राम रहीम की बेल पर सरकार पर ही सवाल उठा दिए है। कृष्ण मूर्ति का आरोप है सरकार राम रहीम का नाजायज फायदा उठा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार, मध्यप्रदेश और हरियाणा में हो रहे उपचुनाव में फायदा लेने के लिए  पैरोल दी है। दरअसल राम रहीम को गुपचुप तरीके से बेल दी गई और उसे पुलिस कस्टडी में गुरुग्राम ले जाया गया। राम रहीम ने अपनी माँ की बीमारी का हवाला दिया था जिसके बाद उसे एक दिन की पैरोल दी गई थी।

कांग्रेस के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने सरकार की मंशा को लेकर सवाल उठाए है।उनका कहना है कि चुनाव में फायदा लेने के लिए रामरहीम को बेल दी गई है जबकी इससे पहले भी राम रहीम ने माँ की बीमारी  को लेकर गुहार लगाई थी लेकिंन किसी नही सुनी,अब बिहार,मध्यप्रदेश और हरियाणा में उपचुनाव है अब बेल देकर भाजपा रामरहीम का फायदा लेना चाहती है। 

बताया जा रहा है कि सीएम और कुछ वरिष्ठ हरियाणा के सरकारी अधिकारियों को ही इसकी जानकारी थी। इससे पहले भी रामरहीम को पेरोल देने की बातें सामने आई थी। हालांकि, सरकार ने पेरोल देने इंकार किया था लेकिन अब पेरोल देने के तरीके पर सवाल उठ रह हैं।बाइट:-कृष्ण मूर्ति हूडा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री हरियाणा 

Isha