फिर बिगड़ी राम रहीम की तबीयत, दिल्ली एम्स अस्पताल में चल रही जांच

7/13/2021 11:35:51 AM

रोहतक(दीपक): साध्वी यौन शोषण मामले में  सजा काट रहे राम रहीम गुरमीत की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें रोहतक की सुनारिया जेल से लगभग 5:30 बजे दिल्ली एम्स अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।  

गौर रहे कि मई महीने में भी गुरमीत राम रहीम को रक्तचाप के असामान्य होने की शिकायत पर रोहतक के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय रात भर अस्पताल में रखे जाने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। पिछले महीने सिंह को अपनी बीमार मां से मिलने के लिये एक दिन की पैरोल दी गई थी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha