राम रहीम की पैरोल का विरोध लगातार जारी, हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

6/27/2019 7:17:12 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल का विरोध लगातार जारी है। इस कड़ी में नागरिक अधिकार मंच हरियाणा संस्था के सदस्यों ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर इस मामले में दखल देने की अपील की है। संस्था के सदस्यों का कहना है की गुरमीत राम रहीम के जेल से बाहर आने के बाद प्रदेश का माहौल खराब हो सकता है इसलिए कोर्ट इस मामले में कुछ करे। वहीं इस से पहले दिवंगत पत्रकार राम चन्दर छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति राम रहीम की पैरोल का विरोध कर चुके है लेकिन हरियाणा सरकार के दो मंत्री राम रहीम की पैरोल  की वकालत कर चुके है। मंत्रियों का कहना है कि पैरोल पर सबका अधिकार है।



संस्था के प्रधान शिवराम ने कहा कि उन्होंने एक पत्र हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखकर मांग की है की डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने जो पेरोल जेल प्रसाशन से मांगी है। इस मामले में कोर्ट दखल देकर और राम रहीम को पैरोल नहीं दी जानी चाहिए। शिवराम ने बताया की गुरमीत राम रहीम ने हमेशा ही कानून का मजाक उड़ाया है, अगर राम रहीम जेल से बाहर आता है तो उससे नुकसान होगा।



वहीं संस्था के सदस्य अधिवक्ता लेखराज ढोट ने कहा की हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिख कर गुहार लगाई है की वो राज्य के हित में समाज हित में गुरमीत राम रहीम को पेरोल मामले में संज्ञान लेते हुए उसको पैरोल पर न आने दे। लेखराज ने कहा की सरकार गुरमीत राम रहीम को बाहर लाना चाहती है,इसके चलते उन्होंने कोर्ट की शरण ली है। उन्होंने कहा की सरकार वोटों के चलते राम रहीम को जेल से बाहर लाना चाहती है 

Edited By

Naveen Dalal